Blog

उद्योगों की मनमानी के खिलाफ श्रमिकों की आवाज बुलंद, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

श्रमिक सुरक्षा, ESI-EPF और श्रम कानूनों के पालन की मांग, स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति ने उठाए सवाल

रायगढ़, 4 अगस्त। रायगढ़ जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में श्रमिकों की सुरक्षा, श्रम कानूनों के पालन एवं कर्मचारियों को मिलने वाली वैधानिक सुविधाओं को लेकर स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति ने मोर्चा खोल दिया है। समिति के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर उद्योगों में श्रमिक हितों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया गया।

ज्ञापन में हाल ही में मां शिवा प्लांट में हुई दुर्घटना का उल्लेख करते हुए कहा गया कि इस घटना ने जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। समिति का आरोप है कि कई उद्योगों में श्रमिकों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षण तथा अन्य जरूरी सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

समिति ने ESI, EPF सहित अन्य वैधानिक श्रम सुविधाओं का लाभ प्रत्येक पात्र श्रमिक को सुनिश्चित कराने की मांग की। इसके साथ ही सभी उद्योगों में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच एवं सुरक्षा ऑडिट कराने, श्रमिकों को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।

ज्ञापन में जिले के सभी उद्योग प्रबंधन एवं श्रमिक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित करने तथा श्रम कानूनों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित उद्योगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की गई। दुर्घटनाओं से प्रभावित श्रमिकों एवं उनके परिवारों को नियमानुसार मुआवजा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की बात भी उठाई गई।

पिंटू सिंह ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि उद्योग प्रबंधन द्वारा श्रम कानूनों एवं सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, तो श्रमिक हित में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आगे भी आवाज उठाई जाएगी।

समिति ने प्रशासन से मांग की कि औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में औद्योगिक दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ