Blog

अजय वर्गीस बने “छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ” के प्रदेश प्रवक्ता

घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ (3664) के प्रांताध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की अनुशंसा पर सर्वसम्मति से *श्री अजय वर्गीस* को *प्रदेश प्रवक्ता* का यह दायित्व सौंपा गया। *श्री वर्गीस* वर्तमान में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला “टेरम” विकासखंड “घरघोड़ा” जिला – रायगढ़ में प्रधान पाठक के रूप में सेवारत हैं।

प्रधान पाठक अजय वर्गीस ने कहा कि मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूँगा एवं प्रांताध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के सहयोग से संगठनात्मक विकास के लिए कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य संपादन करूँगा। *श्री अजय वर्गीस* ने *प्रदेश प्रवक्ता* के पद पर नवाजे जाने और उन पर विश्वास जताने के लिए संगठन के प्रांताध्यक्ष सहित सभी प्रांतीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें साधुवाद दिया।

हमारे संवाददाता *मनोज मेहर* के द्वारा संगठन का उद्देश्य पूछे जाने पर *श्री वर्गीस* ने बताया कि प्राथमिक तथा मिडिल स्कूलों के प्रधान पाठकों के हितों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए कार्य करना ही संगठन का उद्देश्य है। प्रधान पाठक अजय वर्गीस की इस उपलब्धि पर रायगढ़ जिला क्षेत्र के अलावा दूर-दूर से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि