Blog

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना से लोक कलाकारों को मिलेगा सम्मान और आर्थिक संबल : अनुपम पाल

रायगढ़। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पाल एवं जिला मंत्री पवन शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर प्रदेश के लोक कलाकारों के हित में शुरू की गई मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अनुपम पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदेश के पात्र लोक कलाकारों को प्रतिवर्ष ₹12,000 से ₹24,000 तक की सम्मान राशि प्रदान किए जाने का निर्णय अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक है। इससे लोक कलाकारों को न केवल आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि उनकी प्रतिभा, कला और वर्षों से चली आ रही सांस्कृतिक परंपराओं को भी नई पहचान एवं प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध लोक संस्कृति, लोक संगीत, लोक नृत्य एवं पारंपरिक कला के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा लोक कलाकारों के सम्मान और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उठाया गया यह कदम सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
अनुपम पाल ने विश्वास व्यक्त किया कि इस योजना से प्रदेश के हजारों लोक कलाकारों का उत्साह बढ़ेगा तथा युवा पीढ़ी भी अपनी पारंपरिक लोक कला और संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार लोक कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी निर्णय ले रही है, जिससे कलाकारों के सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
जिला मंत्री पवन शर्मा ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना लोक कलाकारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय कलाकारों के सम्मान, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
अंत में अनुपम पाल एवं पवन शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का पुनः हृदय से अभिनंदन करते हुए प्रदेश के समस्त लोक कलाकारों की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...