Blog

अभिनय के क्षेत्र में आप हमारे अनमोल रत्न हैं—रायगढ़ जिले की पहचान हैं तरुण बघेल : श्याम गुप्ता

कला को जीवन समर्पित करने वाले कलाकार का नाम रायगढ़ के इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा

रायगढ़। अभिनय और कला के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार तरुण बघेल को लेकर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने कहा कि “अभिनय के क्षेत्र में आप हमारे अनमोल रत्न हैं। रायगढ़ जिले को आप जैसे कलाकारों पर हमेशा गर्व रहेगा।”

श्याम गुप्ता ने अपने मित्र तरुण बघेल की कला यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा कला और अभिनय के क्षेत्र में समर्पित किया है। रंगमंच से लेकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा और राष्ट्रीय मंच तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उन्होंने रायगढ़ की कला प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है।

उन्होंने कहा कि तरुण बघेल केवल एक कलाकार नहीं, बल्कि रायगढ़ की सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत के गौरव हैं। उनकी मेहनत, संघर्ष और कला के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणा है।

श्याम गुप्ता ने कहा कि जिस तरह तरुण बघेल ने वर्षों तक अभिनय के क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ काम किया है, उसके लिए उनका नाम रायगढ़ जिले के कला इतिहास में हमेशा सम्मान के साथ लिया जाएगा। उन्होंने अपने मित्र तरुण बघेल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कला की यात्रा निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...