लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार के आकस्मिक निधन पर प्रेस रिपोर्टर क्लब ने जताया गहरा शोक


प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी विनम्र श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना
रायगढ़। लैलूंगा विधानसभा की विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार के आकस्मिक निधन की खबर से शोक की लहर है। उनके निधन पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता, संभाग संरक्षक सरोज श्रीवास, संभाग सचिव पिंगल बघेल, जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान, नीलांबर पटेल, पूजा जायसवाल, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया, केशव महंत, धर्मेंद्र बानी, सुमित पटेल, शत्रुघ्न, धनी मुनि महाराज, लक्ष्मण गुप्ता एवं विभूति प्रधान सहित क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि कुंजबिहारी सिदार का आकस्मिक निधन परिवार एवं शुभचिंतकों के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। दुख की इस कठिन घड़ी में प्रेस रिपोर्टर क्लब शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना की।

