Blog

सावन में शिवभक्ति में लीन बलबीर शर्मा, तीर्थ यात्रा से लेकर शिवपुराण व अभिषेक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता

छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए महादेव के चरणों में प्रार्थना, सरल स्वभाव और आध्यात्मिक जीवन के लिए सभी वर्गों में सम्मानित हैं बलबीर शर्मा

रायगढ़। पवित्र श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की भक्ति का वातावरण चारों ओर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में भारत सरकार के पूर्व नेहरू युवा केंद्र (NYK) के डिप्टी डायरेक्टर अधिकारी रहे बलबीर शर्मा लगातार तीर्थ यात्राओं के साथ-साथ शिवपुराण कथा एवं भगवान भोलेनाथ के अभिषेक जैसे धार्मिक आयोजनों में श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभा रहे हैं।

बलबीर शर्मा आध्यात्मिक एवं धार्मिक गतिविधियों में गहरी आस्था रखने वाले सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी माने जाते हैं। सावन के पावन अवसर पर वे भगवान शिव की आराधना करते हुए छत्तीसगढ़ की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। वर्ष 2026 में श्रावण मास 30 जुलाई से 28 अगस्त तक है और इस दौरान शिव आराधना के विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।

बालबीर शर्मा का मानना है कि धार्मिक आस्था केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इससे समाज में सेवा, सद्भाव, संस्कार और सकारात्मक सोच का भी विस्तार होना चाहिए। यही कारण है कि उनके सरल व्यवहार और आध्यात्मिक जीवन के प्रति समर्पण के चलते समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।

सावन के इस पावन महीने में उनकी शिवभक्ति और लोककल्याण की भावना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश दे रही है। भगवान भोलेनाथ से वे सभी के जीवन में सुख-शांति और छत्तीसगढ़ की निरंतर खुशहाली की प्रार्थना कर रहे हैं।

हर-हर महादेव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...