खरसिया में पदस्थ फॉरेस्ट रेंजर लीला पटेल को प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं


प्रदेशाध्यक्ष संजय सोनी सहित प्रेस रिपोर्टर क्लब पदाधिकारियों ने दी बधाई, प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता ने कहा—वन संरक्षण और जनसेवा के क्षेत्र में लीला पटेल का कार्य सराहनीय

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया में पदस्थ फॉरेस्ट रेंजर अधिकारी लीला पटेल जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेशाध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता, रायगढ़ जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान, जिला उपाध्यक्ष परमहंस सिंह भाटिया, परमजीत सिंह भाटिया, केशव दास महंत, कार्यकारी अध्यक्ष नीलाम्बर पटेल, धर्मेंद्र बानी, विभूति प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश पटेल, सुमित पटेल, जिला महिला अध्यक्ष पूजा जासवाल, श्वेत पटेल, सतगुण साहू एवं शत्रुघ्न साहू सहित रायगढ़ जिले के प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार के सदस्यों ने लीला पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि लीला पटेल एक कर्मठ एवं जनसेवा की भावना से कार्य करने वाली फॉरेस्ट अधिकारी हैं। वन एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ जनसेवा के क्षेत्र में उनके कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित होकर समाज और प्रकृति दोनों की सेवा करते हैं।
श्याम कुमार गुप्ता ने लीला पटेल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “मैं उन्हें हृदय से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रखें तथा वे अपने पद पर निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते हुए आगे बढ़ें और पदोन्नति प्राप्त कर उच्च पदों तक पहुंचें। प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।”
प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने विश्वास जताया कि लीला पटेल इसी तरह वन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य करती रहेंगी।

