Blog

सुरभि गौधाम योजना-निराश्रित एवं घुमंतु गौवंश का पालन संवर्धन संरक्षण होगा, जिलास्तरीय गौधाम समिति की बैठक सम्पन्न हुई कलेक्ट्रेट सभागार में

गौसेवा आयोग के रायगढ़ जिला अध्यक्ष बंशीधर बेहरा ने बैठक में गौ संरक्षण, संवर्धन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर दिया जोर

रायगढ़। जिले में गौ संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ‘गौधाम’ योजना को लेकर जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में गौसेवा आयोग के रायगढ़ जिला अध्यक्ष बंशीधर बेहरा सहित जिला स्तरीय समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के गौठानों को अधिक व्यवस्थित एवं विकसित करते हुए उन्हें ‘गौधाम’ के रूप में संचालित करने, गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना रहा।

तीन विकासखंडों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा

बैठक में खरसिया, घरघोड़ा एवं धरमजयगढ़ विकासखंड स्तरीय समितियों द्वारा अनुशंसित प्रस्तावों को जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा गया। प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद गौठानों को ‘गौधाम’ के रूप में विकसित एवं संचालित करने की दिशा में आवश्यक अनुमोदन प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान गौसेवा आयोग के रायगढ़ जिला अध्यक्ष बंशीधर बेहरा ने कहा कि गौ संरक्षण केवल गौवंश की सुरक्षा तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, ग्रामीण जीवन और अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि गौठानों को बेहतर तरीके से विकसित कर गौसेवा, गौसंरक्षण एवं गौसंवर्धन को मजबूत करने के साथ ग्रामीणों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाने चाहिए।

बंशीधर बेहरा ने कहा कि ‘गौधाम’ योजना को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारना आवश्यक है, ताकि गौवंश को बेहतर संरक्षण मिल सके और गौठान ग्रामीण विकास एवं आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित हो सकें।

गौ संरक्षण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

‘गौधाम’ योजना के माध्यम से गौ संरक्षण, पशुधन संवर्धन और ग्रामीण विकास को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से गौठानों में बेहतर व्यवस्थाएं विकसित होने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार, स्वरोजगार और ग्रामीण आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

जिला स्तरीय समिति के सदस्य रहे उपस्थित

बैठक में जिला स्तरीय समिति के सदस्य बंशीधर बेहरा, शिखा रवीन्द्र गवेल, प्रेमानंद सिंह, हेमन्त डनसेना, दुर्गेश पटेल, धनेश्वर पैकरा एवं अश्वनी चौधरी सहित कलेक्टर रायगढ़, पुलिस अधीक्षक रायगढ़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़, आयुक्त नगर पालिक निगम रायगढ़ तथा उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं रायगढ़ सदस्य सचिव के रूप में उपस्थित रहे।

गौसेवा आयोग के जिला अध्यक्ष बंशीधर बेहरा ने कहा कि गौ संरक्षण एवं संवर्धन को ग्रामीण विकास से जोड़कर ‘गौधाम’ योजना को सफल बनाया जाए तो यह पहल गौवंश की सेवा के साथ ग्रामीण परिवारों के लिए आर्थिक मजबूती का भी माध्यम बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...