Blog

विश्व हाथी दिवस पर छोटजामपाली में गूंजा सह-अस्तित्व का संदेश

ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और वन्यजीव संरक्षण के प्रति किया जागरूक


खरसिया। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर 12 अगस्त 2026 को प.स. वृत्त गुरदा एवं परिसर छोटजामपाली तथा संयुक्त वन प्रबंधन समिति छोटजामपाली के तत्वावधान में ग्राम छोटजामपाली में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जंगली हाथियों के संरक्षण और मानव-हाथी सहअस्तित्व को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि हाथियों के विचरण के दौरान उनसे पर्याप्त दूरी बनाए रखें। हाथियों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी या उन्हें उकसाने का प्रयास न करें तथा उनका पीछा कर फोटो और वीडियो बनाने से बचें। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई।

ग्रामीणों को जंगल अथवा हाथी प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक प्रवेश नहीं करने की सलाह भी दी गई। इसके साथ ही जंगली हाथियों के कारण होने वाली जनहानि, फसल अथवा अन्य संपत्ति की क्षति के मामले में शासन के नियमानुसार वन विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले मुआवजे एवं क्षतिपूर्ति की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में जंगली हाथियों के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाना तथा मानव एवं हाथियों के बीच सुरक्षित, शांतिपूर्ण और संतुलित सह-अस्तित्व को बढ़ावा देना रहा।

परिक्षेत्र सहायक, वृत्त गुरदा
वन परिक्षेत्र खरसिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ...