Blog

जीवन में शिकायत नहीं, हर परिस्थिति में खुश रहना ही जीवन का मूलमंत्र : श्याम कुमार गुप्ता

जीवन में कभी किसी से शिकायत नहीं रखनी चाहिए। यह जीवन का एक कड़वा सच है कि कभी-कभी अपने ही लोग हमें ऐसा महसूस करा देते हैं कि वे हमारे साथ नहीं हैं। लेकिन हमें समझना होगा कि यह जीवन चक्र है और यह मानव स्वभाव भी है।

परिस्थितियां इंसान के व्यवहार और चरित्र को प्रभावित करती हैं। इसलिए किसी के बदलते व्यवहार को अपने मन की शांति पर हावी नहीं होने देना चाहिए। जीवन में सुख-दुख, खुशी-परेशानी सभी आते-जाते रहते हैं। जरूरत इस बात की है कि हम हर परिस्थिति को प्रेम, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार करना सीखें।

हमें अपने जीवन में आने वाली हर परिस्थिति को प्रकृति और ईश्वर का प्रसाद समझकर स्वीकार करना चाहिए। जीवन का मूलमंत्र यही है कि कभी खुशी, कभी गम, लेकिन हर हाल में खुश रहना सीखें।

मायूस होने की जरूरत नहीं है। समय कभी एक जैसा नहीं रहता। परिस्थितियां बदलती हैं, लोग बदलते हैं, लेकिन हमें अपनी इंसानियत, सकारात्मक सोच और प्रेम को नहीं बदलने देना चाहिए। जीवन को तनाव के साथ नहीं, बल्कि आनंद, प्रेम और सद्भाव के साथ जीना चाहिए।

यह विचार श्याम कुमार गुप्ता, प्रदेश सचिव, प्रेस रिपोर्टर क्लब एवं संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा सर्वसमाज, समाजहित और देशहित के लिए सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने में विश्वास रखते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि जीवन में किसी के प्रति शिकायत या कटुता न रखें, हर परिस्थिति में खुश रहना सीखें और प्रेम, भाईचारे एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन को आगे बढ़ाएं।

जय हिंद। जय भारत।
वंदे मातरम्। 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...