Blog

राष्ट्रीय मिनीगोल्फ खिलाड़ी हेमंत खुटे का 15 अगस्त को होगा सम्मान

पिथौरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला महासमुंद द्वारा जिले में खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के लिए राष्ट्रीय मिनीगोल्फ खिलाड़ी एवं खेल आयोजक हेमंत खुटे का चयन किया गया है।

हेमंत खुटे मिनीगोल्फ के राष्ट्रीय खिलाड़ी होने के साथ-साथ जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जारी सूची में उन्हें राष्ट्रीय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किए जाने का उल्लेख है।

मिनीगोल्फ के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के साथ ही हेमंत खुटे ने जिले के खिलाड़ियों को खेल के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य किया है। हेमंत पूर्व में भी कई राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बतौर प्रदेश टीम मैनेजर के रूप में अपना योगदान दे चुके हैं। उनके सम्मान के लिए चयनित होने पर खेल जगत एवं शुभचिंतकों में खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ...