राष्ट्रपति पदक से सम्मानित डीआईजी शशिमोहन सिंह का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया सम्मान


रायगढ़ के लिए गौरव का क्षण, कम समय में नशा, अपराध और सट्टा-जुआ के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की बनी पहचान



रायगढ़। रायगढ़ जिले के ऊर्जावान डीआईजी पुलिस अधिकारी शशिमोहन सिंह जी को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किए जाने पर प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता, रायगढ़ जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान एवं जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया ने डीआईजी शशिमोहन सिंह जी को सम्मानित कर राष्ट्रपति पदक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि शशिमोहन सिंह जी को राष्ट्रपति पदक मिलना केवल पुलिस विभाग ही नहीं, बल्कि पूरे रायगढ़ जिले के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में उत्कृष्ट जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और प्रभावी कार्यशैली के लिए मिला यह सम्मान उनके समर्पण और मेहनत का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि रायगढ़ में शशिमोहन सिंह जी की पदस्थापना को अभी अधिक समय नहीं हुआ है, लेकिन कम समय में ही उन्होंने अपनी प्रभावी पुलिसिंग की अलग पहचान बनाई है। नशे के खिलाफ कार्रवाई, अपराध नियंत्रण, सट्टा-जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं।

इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी जी, प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता जी, प्रदेश उपाध्यक्ष ,गौतम बाल बोंद्रे जी,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कमल मित्तल जी, संभाग सचिव पिंगल बघेल जी, संभाग संरक्षक सरोज श्रीवास् जी, रायगढ़ जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान जी, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया जी, जिला उपाध्यक्ष केशवदास महंत जी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष निलांबर पटेल जी, जिला सचिव धर्मेंद्र वानी जी, ब्लॉक अध्यक्ष विभूति प्रधान जी, सुमित पटेल जी, शत्रुघ्न साहू जी एवं रायगढ़ जिला महिला अध्यक्ष पूजा जायस्वाल जी सहित प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डीआईजी शशिमोहन सिंह जी को राष्ट्रपति पदक प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने कहा कि राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होना रायगढ़ जिले के लिए गौरव का विषय है। ऐसे कर्मठ, ऊर्जावान और जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिस अधिकारी से आम जनता में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।
क्लब परिवार ने डीआईजी शशिमोहन सिंह जी के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस अपराध नियंत्रण, नशे के खिलाफ अभियान तथा आम जनता की सुरक्षा के क्षेत्र में आगे भी उल्लेखनीय कार्य करती रहेगी।


