Blog

राष्ट्रीय संविधान दिवस पर न्यायालय परिसर घरघोड़ा में माननीय न्यायाधीश महोदया श्रीमती काम्या अय्यर जी द्वारा किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ, माननीय श्री जितेन्द्र कुमार जैन तथा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा श्रीमान अभिषेक शर्मा जी के नेतृत्व में न्यायाधीश महोदया श्रीमती काम्या अय्यर जी द्वारा 26 नवंबर राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर घरघोड़ा में शिविर आयोजित किया गया। न्यायाधीश महोदया श्रीमती काम्या अय्यर जी ने न्यायालय आये आगंतुको को संविधान में प्रदत्त निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी। नयायाधीश महोदया श्रीमती काम्या अय्यर जी ने आमजनों को नेशनल विधिक सेवा प्राधिकरण के टोलफ्री न० 15100 के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त नालसा के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नालसा का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करना और विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करना मुख्य उद्देश्य था। इसी तारतम्य में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 भारतीय संसद द्वारा पारित किया गया जिसका उद्देश्य भारत के सभी नागरिको को निशुल्क और सक्षम कानूनी सेवाएं प्रदान करना है। यह अधिनियम संविधान के अनुच्छेद 39 ए को लागू करने के लिए बनाया गया था, जो सभी नागरिको को निःशुल्क विधिक सेवाओं की गैरंटी देता है।
इस मौके पर न्यायालय स्टाफ, पी.एल.व्ही. व आरक्षकगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
19 साल की बेटी बनी 'सर्प मित्र'सैकड़ों सांपों और बेजुबान जीवों को दिया नया जीवन, सक्ती हरेठी गांव की... "डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा