Blog

*चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा*

*रायगढ़, 29 नवंबर* । कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में बाइक चोरी के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं, जो उसने सितंबर में चक्रधर समारोह के दौरान चुराई थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2024 को प्रार्ची विहार कालोनी अतरमुड़ा, चक्रधरनगर में रहने वाले प्रेम कुमार बंजारे ने अपनी बजाज सीटी 100 (नंबर CG 13 AG 2730) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बाइक 17 सितंबर को रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह देखने के दौरान जानकी होटल के सामने से चोरी हुई थी। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 644/2024 के तहत धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में टीम ने मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम खम्हार निवासी प्रकाश मिरधा को हिरासत में लिया, जो वर्तमान में पालीघाट धान मंडी में काम कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने दो बाइक चुराने की बात कबूली और उन्हें सारंगढ़ बस स्टैंड के पास झाड़ियों में छिपाकर रखने की जानकारी दी।
आरोपी की निशानदेही पर बजाज सीटी 100 और एक अन्य बाइक (गैमलर, नंबर CG 13 J 1007) बरामद कर ली गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, महिला प्रधान आरक्षक राजश्री वैष्णव और साइबर सेल के स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...