Blog

मितान बड़ी में महिलाओं ने मनाया भव्य श्रवण उत्सव

खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक गतिविधियों से सजा आयोजन, महिलाओं में दिखा उत्साह और उमंग

रायगढ़। मितान बड़ी में महिलाओं द्वारा श्रवण उत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं के बीच उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य से सभी को अवगत कराया गया।

आयोजन के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें दौड़, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, गुब्बारा खेल एवं फुगड़ी दौड़ प्रमुख रहे। महिलाओं ने सभी प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इसके बाद भोजन एवं 15 मिनट का विश्राम रखा गया। विश्राम के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें शिव नृत्य एवं सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरण किया गया। पूरे आयोजन का नेतृत्व श्रीमती सुषमा खलखो, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण समिति, रायगढ़ ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही बिहान स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने कार्यक्रम की तैयारी, संचालन एवं व्यवस्थाओं में विशेष योगदान दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल जी उपस्थित रहीं। वहीं श्री राकेश यादव जी, मितान बड़ी के संचालक, श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल जी, जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती भाग्यवती ढोल नायक पटेल जी, जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मुक्तामणि जी, सुश्री मोनिका इज़रदार, श्रीमती सुशीला जोरदार, श्रीमती वंदना यादव, श्रीमती पूर्णिमा चौहान एवं श्रीमती तिलोत्तमा मालाकार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में बिहान समूह की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया। खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर श्रीमती सुषमा खलखो ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही इससे महिलाओं में आत्मविश्वास, एकजुटता और सामाजिक सहभागिता की भावना मजबूत होती है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ही सशक्त एवं आत्मनिर्भर समाज की पहचान है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, बिहान स्व-सहायता समूह की बहनों, सहयोगियों एवं सहभागी महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...