संत रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता संकल्प रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ


संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने निकाली सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा, 18 से 24 अगस्त तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में पहुंचेगा रथ

रायगढ़। संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में सामाजिक समरसता संकल्प रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। 18 अगस्त को आयोजित संत समागम कार्यक्रम में संतों द्वारा रथ की स्थापना एवं पूजन के पश्चात भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से प्रदेश संगठन महामंत्री आदरणीय श्री पवन साय जी ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।
इस अवसर पर भाजपा संगठन संभाग प्रभारी श्री रामू रोहरा जी, सह संभाग प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला जी, जिला प्रभारी श्री प्रशांत ठाकुर, खरसिया विधानसभा प्रभारी श्री रजनीश सिंह, कार्यक्रम अतिथि डॉ. राजीव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री गिरधर गुप्ता जी, श्री गुरुपाल सिंह भल्ला जी, श्री सुभाष पाण्डेय जी, श्री श्रीकांत सोमावार जी, श्री विवेक रंजन सिन्हा जी, पूर्व विधायक श्री सत्यानंद राठिया जी, श्री विजय अग्रवाल जी, श्रीमती सुनीति राठिया जी, महामंत्री श्री विकास केडिया एवं श्री जतिन साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह सामाजिक समरसता संकल्प रथ यात्रा 18 अगस्त से 24 अगस्त तक जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामों का भ्रमण करेगी। इस दौरान रथ के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यात्रा के दौरान विभिन्न मंदिरों में दर्शन एवं धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता के पश्चात रथ का रायगढ़ में समापन होगा।
भाजपा द्वारा संत रविदास जी के बताए मार्ग और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। पार्टी का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों के माध्यम से समाज में भाईचारा, समानता और सामाजिक एकता की भावना को और मजबूत करना है।
संत रविदास जयंती के संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष श्री गोकुल यादव एवं सह-संयोजक जिला मंत्री श्री पवन शर्मा हैं। वहीं सामाजिक समरसता संकल्प रथ यात्रा के संयोजक श्री पवन शर्मा हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. वाई.के. शिंदे जी के नेतृत्व में जिला टीम भी यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
जिला टीम में प्रमुख रूप से श्री प्रदीप श्रृंगी, श्री नोवेल कनेर, श्री सुरेंद्र बघेल, श्री हिमांशु चौहान, श्री रमेश चौहान एवं श्री रोशन कुर्रे सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

