Blog

रामलीला मैदान में पंडित अजय उपाध्याय जी महाराज ने दिया सनातन धर्म की एकता का संदेश

धर्मांतरण के प्रयासों को लेकर जताई चिंता, सर्व सनातन हिंदू समाज  मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान

रामलीला मैदान। रामलीला मैदान में आयोजित जाप कार्यक्रम के दौरान पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम से पधारे प्रसिद्ध संत पंडित अजय उपाध्याय जी महाराज (पर्चा वाले बाबा) ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस गरिमामय अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संरक्षक बलबीर शर्मा, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर NYKभारत सरकार, तथा प्रेस रिपोर्टर क्लब के जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया भी उपस्थित रहे। दोनों ने पंडित अजय उपाध्याय जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सनातन धर्म को लेकर संदेश देते हुए पंडित अजय उपाध्याय जी महाराज ने कहा कि भारत में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को कमजोर करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने धर्मांतरण के अभियानों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव-गांव, शहर-शहर और मोहल्लों तक ऐसे प्रयासों के प्रति समाज को जागरूक रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि सर्व सनातन हिंदू समाज अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट हो और अपने धर्म, संस्कृति एवं भारतीय संस्कारों की रक्षा के लिए आगे आए। उन्होंने समाज से जागरूकता, एकता और आपसी भाईचारे के साथ सनातन मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ