Blog

गुम एवं चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी से पुलिस ने जीता जनता का विश्वास, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने DIG शशि मोहन सिंह के नेतृत्व को किया सलाम

रायगढ़। रायगढ़ जिले में चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बड़ी संख्या में बरामदगी कर उन्हें सकुशल उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपने की पुलिस की पहल ने एक बार फिर जनता के बीच पुलिस विभाग के प्रति विश्वास को मजबूत किया है। रायगढ़ जिले के ऊर्जावान डीआईजी शशि मोहन सिंह जी के नेतृत्व में 37 लाख 50 हजार रुपये कीमत के मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें जनता को वापस किया जाना अपने आप में एक उल्लेखनीय और ऐतिहासिक उपलब्धि है।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक एवं साइबर टीम की मौजूदगी में बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने पुलिस विभाग की इस बड़ी सफलता की सराहना करते हुए कहा कि चोरी एवं गुम हुए मोबाइल की बरामदगी केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता, सक्रियता और जिम्मेदारी का उदाहरण है। बड़ी संख्या में मोबाइल फोन खोजकर उन्हें उनके मालिकों तक सुरक्षित पहुंचाने से पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत हुआ है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब ने कहा कि डीआईजी शशि मोहन सिंह जी के कुशल नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस द्वारा जनहित से जुड़े मामलों में जिस सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है। क्लब परिवार ने पुलिस विभाग के इस महान प्रयास को सलाम करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पुलिस परिवार इसी तरह आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर और सक्रिय रहेगा।

इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी जी, प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता जी, संभाग सचिव पिंगल बघेल जी, जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान जी, जिला उपाध्यक्ष केशव दास महंत जी एवं परमजीत सिंह भाटिया जी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष नीलांबर पटेल जी, जिला सचिव धर्मेंद्र बानी जी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश पटेल जी, सुमित पटेल जी, सत्रुघ्न साहू जी, विभूति प्रधान जी, महिला जिला अध्यक्ष पूजा जायसवाल जी सहित रायगढ़ जिले के समस्त प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार एवं मीडिया परिवार ने रायगढ़ पुलिस को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने कहा कि जनता के चोरी एवं गुम हुए मोबाइल को खोजकर सुरक्षित उनके मालिकों तक पहुंचाना पुलिस की जिम्मेदारी के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता का भी परिचायक है। पुलिस की इस उपलब्धि से आम नागरिकों में यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस विभाग पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ उनके साथ खड़ा है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने रायगढ़ पुलिस के इस जनहितकारी अभियान और डीआईजी शशि मोहन सिंह जी के नेतृत्व को सलाम करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ