Blog

पूज्य अजय उपाध्याय जी महाराज पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी के पास, सनातन धर्म और पेंडरुआ धाम के विस्तार पर हुई चर्चा

महाराज जी ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को दिया आशीर्वाद, उज्ज्वल भविष्य की कामना; पेंडरुआ धाम हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार और विस्तार को लेकर भी हुई विशेष चर्चा

सक्ती। सक्ती जिले के प्रसिद्ध पेंडरुआ धाम स्थित हनुमान मंदिर के पूज्य महाराज अजय उपाध्याय जी महाराज ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी जी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान सनातन धर्म, धार्मिक एवं सामाजिक विषयों सहित पेंडरुआ धाम हनुमान मंदिर के विस्तार एवं जीर्णोद्धार को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर पूज्य पिता श्री, शीला तिवारी जी, पूर्व नगर निगम प्रतिनिधि, मनोज पटेल, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, जिला सक्ती, जितेंद्र साहू, प्रहलाद मालाकार जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान पूज्य अजय उपाध्याय जी महाराज ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की।

चर्चा में पेंडरुआ धाम हनुमान मंदिर के विस्तार एवं जीर्णोद्धार से जुड़े विषयों पर भी विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। धाम को और अधिक विकसित करने तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में चर्चा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सनातन धर्म की शक्ति और आध्यात्मिक चेतना को आगे बढ़ाने में जुटे हैं अजय उपाध्याय महाराज

पूज्य अजय उपाध्याय जी महाराज को छत्तीसगढ़ में ‘पर्चावाले बाबा’ के नाम से श्रद्धा और सम्मान के साथ जाना जाता है। उनके प्रति हजारों श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से भक्त अपनी समस्याओं को लेकर पेंडरुआ धाम पहुंचते हैं और महाराज जी से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

श्रद्धालुओं का मानना है कि महाराज जी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उन्हें उचित मार्गदर्शन और समाधान का रास्ता बताते हैं। इसी आस्था और सेवा भावना के चलते पेंडरुआ धाम में लगातार श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है।

सनातन धर्म, आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक आस्था के क्षेत्र में पूज्य अजय उपाध्याय जी महाराज की पहचान छत्तीसगढ़ में लगातार मजबूत हो रही है। उनके अनुयायी उन्हें हनुमान जी के सच्चे दूत के रूप में श्रद्धा और सम्मान देते हैं।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के साथ हुई यह मुलाकात सनातन धर्म, आध्यात्मिक आस्था तथा पेंडरुआ धाम के विकास एवं विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक संवाद के रूप में देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ