Blog

वृक्ष रक्षा सूत्र कार्यक्रम में बहनों ने पेड़ों को बांधी राखी, संरक्षण का लिया संकल्प

रायगढ़, 27 अगस्त 2026। ग्राम पंचायत झारगुड़ा में पर्यावरण संरक्षण एवं पेड़ों की सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्ष रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती सुषमा खलखो, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण समिति के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समूह की बहनों एवं नागरिकों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरपंच श्री नंदकुमार यादव, श्री मुकुट लाल राठिया, श्रीमती पूर्णिमा चौहान, श्रीमती ललिता यादव, श्रीमती उर्मिला यादव एवं श्रीमती रजनी पटेल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सुषमा खलखो ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हम सभी ने पौधे लगाए हैं, लेकिन पौधा लगाने के बाद हमारी जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती। उसकी रक्षा और देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ हमें शुद्ध वायु, छाया और फल देने के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन को देखते हुए पेड़ों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पेड़ों की कटाई रोकने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों से अपील की गई कि “एक पेड़ लगाएं, एक पेड़ बचाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली सुरक्षित करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ