Blog

दायित्व मिलते ही कृष्णा प्रजापति ने दिखाई कार्यकुशलता, ओबीसी मोर्चा कोरिया में संगठन विस्तार से बनाई अलग पहचान

जमीनी जुड़ाव और अनुभव के दम पर कृष्णा प्रजापति की नई पहल, ढाई साल बाद चुनाव से पहले हर ओबीसी परिवार तक पहुंचने का लक्ष्य

कोरिया। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला कोरिया के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति जी ने मोर्चा का दायित्व संभालने के महज कुछ ही महीनों में अपनी कार्यशैली, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से एक अलग पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी विस्तार, मंडल कार्यकारिणी विस्तार तथा परिचयात्मक बैठकों का आयोजन कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

कृष्णा प्रजापति लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे वर्ष 2013 से निरंतर सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सामाजिक कार्यों का अनुभव हासिल कर चुके हैं। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ उन्होंने जमीनी स्तर पर लोगों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।

प्रजापति जी का अगला लक्ष्य आने वाले ढाई वर्ष बाद होने वाले चुनाव से पहले कोरिया जिले में निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचना है। छत्तीसगढ़ में ओबीसी समाज की लगभग 99 जातियों का उल्लेख करते हुए वे बताते हैं कि कोरिया जिले की 18 जातियों तक वे स्वयं पहुंच चुके हैं और शेष समाज तक भी निरंतर पहुंच बनाने का प्रयास जारी है।

सामाजिक क्षेत्र में ओबीसी महासभा संगठन के साथ काम करते हुए उन्होंने सरगुजा संभाग में हजारों कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा उनके द्वारा कई कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जा चुका है, जिनके माध्यम से समाज और संगठन के लोगों को जागरूक एवं संगठित करने का प्रयास किया गया।

कृष्णा प्रजापति अपनी कार्यशैली में दिखावे के बजाय धरातल पर काम करने और परिणाम देने में विश्वास रखते हैं। वे स्वयं जमीनी स्तर तक पहुंचकर वास्तविक परिस्थितियों को समझने और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने के बाद भी वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं।

एक साधारण परिवार से आने वाले कृष्णा प्रजापति ने अपने संघर्ष और अनुभव के बल पर सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। वे विशेष रूप से समाज के उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास करते हैं, जो आर्थिक या सामाजिक रूप से पीछे छूट गए हैं। संगठन विस्तार के साथ उनका लक्ष्य ओबीसी समाज को मजबूत, संगठित और जागरूक बनाकर भाजपा संगठन को बूथ एवं परिवार स्तर तक सशक्त करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...