Blog

रक्षाबंधन पर्व पर बच्चों ने बांधा भाईचारे और स्नेह का धागा

पिथौरा। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को राखी बांधकर प्रेम, स्नेह, भाईचारे एवं आपसी सद्भाव का संदेश दिया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे विद्यालय का वातावरण पर्वमय हो गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था प्रमुख हेमंत खुटे ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह पर्व हमें एक-दूसरे की रक्षा करने तथा आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व को समझते हुए जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शिक्षक दिलीप कुमार पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को बताया कि हमें केवल अपने परिवार के सदस्यों के प्रति ही नहीं, बल्कि समाज में सभी के प्रति सहयोग, सम्मान और सुरक्षा की भावना रखनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधकर एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ