नारी शक्ति सम्मान समारोह 2026, रायपुर में सहभागिता



रायपुर में आयोजित “नारी शक्ति सम्मान समारोह 2026” में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह गरिमामय आयोजन महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्ष, आत्मनिर्भरता और समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू जी एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी की गरिमामय उपस्थिति रही।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में समान अवसर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
इस विशेष अवसर पर मेरे साथ पूर्व डिप्टी डायरेक्टर श्री बलबीर शर्मा जी भी उपस्थित रहे। उनके साथ इस गरिमामय कार्यक्रम में सहभागिता करना मेरे लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय रहा।
नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की मजबूत शक्ति है। जब नारी सशक्त होती है, तब परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त होता है।
नारी शक्ति का सम्मान, राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान है। 🌸🇮🇳
