Blog

महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति से बनेगा विकसित भारत : प्रधानमंत्री मोदी

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान में हर नागरिक निभाए अपनी जिम्मेदारी

मन की बात में महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति का संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति को विकसित भारत की मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनती हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार, समाज और देश की प्रगति पर पड़ता है।

प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त युवा ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। महिला सशक्तिकरण के साथ युवाओं को नशे से दूर रखकर ही एक मजबूत, स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ