Blog

शहीद पंकज विक्रम अवॉर्ड से सम्मानित अमन तिवारी को मिलेगा ‘प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान’

मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रेस रिपोर्टर क्लब करेगा सम्मानित

रायगढ़। मार्शल आर्ट खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवा खेल प्रतिभा अमन तिवारी को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से शहीद पंकज विक्रम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताते हुए प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ ने अमन तिवारी को ‘छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान’ से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि अमन तिवारी ने मार्शल आर्ट के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के माध्यम से प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान करना समाज और संगठन की जिम्मेदारी है, ताकि प्रदेश के अन्य युवा भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों।

उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने से प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी। अमन तिवारी को शहीद पंकज विक्रम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना उनके परिश्रम और प्रतिभा की पहचान है तथा यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

इस सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया, जिला उपाध्यक्ष केशव महंत, संभागीय सचिव पिंगल बघेल, संभाग के संरक्षक सरोज श्रीवास्तव, जिले के पदाधिकारीराजेश शर्मा ‘बिल्लू’ , सत्रुघ्न साहू एवं सुमीत पटेल तथा जिला मीडिया प्रभारी सुरेश पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन पत्रकारिता के साथ-साथ समाज और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करता रहेगा।

प्रेस को यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सुरेश पटेल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ