Blog

शहीद पंकज विक्रम अवॉर्ड से सम्मानित अमन तिवारी को प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दिया ‘छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान’

माता-पिता की मौजूदगी में हुआ सम्मान, श्याम कुमार गुप्ता ने कहा—अमन की उपलब्धि पूरे रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव

रायगढ़। छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार के अंतर्गत शहीद पंकज विक्रम अवॉर्ड से सम्मानित रायगढ़ के होनहार मार्शल आर्ट खिलाड़ी अमन तिवारी को प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा उनके निवास स्थान पर पहुंचकर माता-पिता की मौजूदगी में ‘छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से अमन तिवारी को मोमेंटो, शॉल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि अमन तिवारी की उपलब्धि पर उन्हें बेहद गर्व है। यह सम्मान केवल अमन तिवारी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि रायगढ़ जिले और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।

श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि अमन तिवारी बचपन से ही मार्शल आर्ट से जुड़े हुए हैं। जब वे महज छह वर्ष के थे, तभी से उन्होंने मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण शुरू किया। लगातार मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर आज वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि एक गुरु के रूप में अपने शिष्य को इस ऊंचाई पर पहुंचते देखना उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है।

उन्होंने अमन तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हों। उन्होंने कामना की कि अमन अपनी खेल प्रतिभा के माध्यम से आगे बढ़ते हुए खेल कोटे से डीएसपी के पद तक पहुंचें, यही उनका आशीर्वाद और शुभकामना है।

श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि खेल केवल पदक और पुरस्कार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। आज के समय में युवाओं को नशे और गलत संगति से दूर रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अमन तिवारी जैसे खिलाड़ी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

प्रेस रिपोर्टर क्लब एवं मीडिया साथियों ने दी शुभकामनाएं

इस गरिमामय अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता, संभाग संरक्षक सरोज श्रीवास्तव, संभाग सचिव पिंगल बघेल, जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान एवं जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया सहित प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारी एवं मीडिया साथी भूपेंद्र गभेल, चिंटू साबरी, सैयद इफ्तेखार एवं धनी मुनि महाराज उपस्थित रहे।

सभी ने अमन तिवारी को शहीद पंकज विक्रम अवॉर्ड से सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अमन तिवारी की उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें नशे एवं गलत संगति से दूर रखा जा सकता है। क्लब ने खेल प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अंत में अमन तिवारी के माता-पिता को भी उनके पुत्र की उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। प्रेस रिपोर्टर क्लब ने विश्वास जताया कि अमन तिवारी आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रायगढ़ और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ