Blog

मोदी-योगी ने भारतीय राजनीति में जोड़ा नया अध्याय, कार्यशैली ने बनाई वैश्विक पहचान : श्याम कुमार गुप्ता

राजनीतिक संत’ के रूप में देशहित में समर्पित हैं मोदी-योगी : श्याम कुमार गुप्ता

रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें वर्तमान युग का ‘राजनीतिक संत’ बताया।

श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि कोई उन्हें इस रूप में माने या न माने, लेकिन आजादी के बाद से अब तक के राजनीतिक इतिहास और दोनों नेताओं की कार्यशैली को देखने पर यह कहना उचित होगा कि उन्होंने राष्ट्रहित और देशसेवा को अपनी प्राथमिकता बनाया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में देश में अनेक क्षेत्रों में बड़े परिवर्तन देखने को मिले हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर अपनी स्पष्ट और सख्त कार्यशैली से देश-दुनिया में अलग पहचान बनाई है। गलत को गलत कहने और आवश्यकता पड़ने पर कठोर निर्णय लेने की उनकी शैली ने उन्हें प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है।

गुप्ता ने कहा कि मोदी जी और योगी जी का एक साथ इतना बड़ा प्रभाव स्थापित होना सामान्य बात नहीं है। यदि उनके कार्यकाल में हुए परिवर्तनों पर गंभीरता से चिंतन किया जाए तो देश की राजनीति, प्रशासन और विकास की दिशा में आए बदलाव स्पष्ट दिखाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता उन्हें सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान राष्ट्रनायकों की याद दिलाती है। उनका मानना है कि देश की समस्याओं को दूर करने और भारत को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत एवं निर्णायक नेतृत्व आवश्यक है।

श्याम कुमार गुप्ता ने प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन परिवार तथा मार्शल आर्ट से जुड़े अपने सभी शिष्यों और खिलाड़ियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शत-शत नमन करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि देश को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर आगे बढ़े। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के स्वस्थ रहने तथा इसी प्रकार देशहित में नेतृत्व करते रहने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ