Blog

चक्रधर समारोह कला और संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण मंच- महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ चक्रधर समारोह में मंगलवार की शाम लोक और भक्ति संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी रही। राजस्थानी फोक और माधव रस भजन गायन ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू ने समारोह में पहुंचकर इन प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों की सराहना की।
इस अवसर पर श्रीमती ममता साहू ने कहा कि चक्रधर समारोह केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध कला और संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण मंच है। समारोह में देश के अलग-अलग हिस्सों से कलाकार पहुंचकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। इससे न केवल कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों की लोक और सांस्कृतिक परंपराओं से भी लोगों को परिचित होने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह की ख्याति दिनों दिन बढ़ रही है। रायगढ़ में आयोजित होने वाला यह समारोह कला और संस्कृति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत, नृत्य और भक्ति संगीत की विविध प्रस्तुतियां दर्शकों को एक साथ देखने और सुनने को मिलती हैं। ममता साहू ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह में शामिल होकर मैं स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।
राजस्थानी फोक की प्रस्तुति में राजस्थान की लोक संस्कृति, परंपरा और संगीत की जीवंत झलक देखने को मिली। वहीं माधव रस भजन गायन ने भक्ति भाव से समारोह के वातावरण को सराबोर कर दिया। दोनों प्रस्तुतियों का दर्शकों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया और कलाकारों की कला की सराहना की। श्रीमती साहू ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और कलाकारों को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम हैं। चक्रधर समारोह का लगातार विस्तार और बढ़ती लोकप्रियता रायगढ़ के लिए गौरव की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...