बलबीर शर्मा बोले—मोदी कार्यकाल के ऐतिहासिक कार्यों को देश की जनता कभी नहीं भुला सकती


17 सितंबर से देश-विदेश में शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, एक माह तक चलेगा अभियान : बलबीर शर्मा

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से देशभर के साथ विदेशों में भी “सेवा संकल्प अभियान” की शुरुआत की जाएगी, जो लगातार एक माह तक चलेगा। अभियान के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रहित की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा सदस्य बलबीर शर्मा, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, नेहरू युवा केंद्र, भारत सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिन्हें देश की जनता कभी भुला नहीं सकती। ये कार्य हमेशा अमर रहेंगे।
बलबीर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर क्षेत्र में कार्य किया है और विभिन्न क्षेत्रों में हुए कार्य एक अच्छे प्रधानमंत्री के नेतृत्व का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि देश जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, उससे उन्हें विश्वास है कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व में महत्वपूर्ण स्थान बनाएगा।
बलबीर शर्मा ने बताया कि वे लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली तथा रायगढ़ जिले के ऊर्जावान विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के व्यक्तित्व और कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा में आने के बाद वे संतुष्ट हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे कार्यों को लेकर उन्हें प्रसन्नता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देशवासियों से “सेवा संकल्प अभियान” से जुड़ने तथा एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सार्थक बनाया जा सकता है।


