Blog

30 दिन, 30 सेवा संकल्प : 14वां दिनरायगढ़ में ‘बस्ती की पाठशाला’ अभियान, सुश्री अलिशा अंसारी ने स्लम के बच्चों को पढ़ाया

रायगढ़, 17 सितंबर 2026

30 दिन, 30 सेवा कार्य संकल्प अभियान के 14वें दिन शहर के जुट मिल स्लम बस्ती में ‘बस्ती की पाठशाला’ अभियान का आयोजन किया गया। अभियान सुश्री अलिशा अंसारी ने किया।

आज सुश्री अलिशा टीचर बनकर बस्ती के बच्चों के बीच पहुँची। बच्चों को उन्होंने हिंदी वर्णमाला, अंग्रेजी के शब्द और गणित के पहाड़े पढ़ाए। साथ ही बच्चों को रोज नहाने, हाथ धोने और पढ़ाई का महत्व भी समझाया।

इस अवसर पर सुश्री अलिशा अंसारी ने कहा, “बस्ती का हर बच्चा प्रतिभाशाली है। इन्हें सिर्फ एक मौका और सही मार्गदर्शन चाहिए। मेरा सपना है कि कोई भी बच्चा किताबों से दूर न रहे। शिक्षा ही गरीबी का सबसे बड़ा हथियार है।” बच्चों ने भी उत्साह में कविताएं सुनाईं और ‘हम पढ़ेंगे, आगे बढ़ेंगे’ का नारा लगाया।

स्थानीय निवासियों और महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अलिशा अंसारी का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...