विश्वकर्मा पूजा पर पिंडरवा धाम में आस्था का संदेश, पर्चावाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज ने जलाया दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हर घर दीप जलाने की अपील, सनातन संस्कृति और तीर्थस्थलों के संरक्षण के प्रयासों की सराहना


शक्ति। भगवान विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर शक्ति जिले के प्रसिद्ध पिंडरवा धाम पहाड़ी हनुमान मंदिर में श्रद्धा और आस्था का विशेष वातावरण देखने को मिला। मंदिर के पर्चावाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज ने अपने भक्तों एवं श्रद्धालुओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस की जानकारी देते हुए उनके नाम से प्रत्येक घर में दीप जलाने की अपील की।
इस अवसर पर पर्चावाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज ने स्वयं दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए भगवान श्री हनुमान जी, प्रभु श्रीराम जी और मां संतोषी से प्रार्थना की।
बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों के साथ-साथ भारत की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को लेकर भी अनेक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म से जुड़े तीर्थस्थलों के विकास, जीर्णोद्धार और सुविधाओं के विस्तार की दिशा में किए जा रहे प्रयास महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा, “सनातन धर्म हमारी संस्कृति और आस्था की पहचान है। देश की धार्मिक परंपराओं एवं तीर्थस्थलों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। ऐसे महान नेतृत्व को नमन करते हुए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भगवान श्री हनुमान जी, प्रभु श्रीराम जी और मां संतोषी की कृपा सदैव उन पर बनी रहे।”
पर्चावाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर अपने-अपने घरों में दीप जलाकर राष्ट्र की उन्नति, शांति और समृद्धि की कामना करें। उन्होंने कहा कि दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, आशा और मंगलकामना का भी प्रतीक है।
पिंडरवा धाम में लगता है दिव्य दरबार
शक्ति जिले के पिंडरवा धाम पहाड़ी हनुमान मंदिर में पर्चावाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज का दिव्य दरबार भी लगता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी समस्याओं और जीवन से जुड़े विषयों को लेकर पहुंचते हैं। उनके भक्त उनके मार्गदर्शन को आस्था और आध्यात्मिक आशीर्वाद के रूप में देखते हैं।
भक्तों के बीच बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज की हनुमान भक्ति एवं मां संतोषी की साधना को लेकर विशेष श्रद्धा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि उनके दरबार में उन्हें आध्यात्मिक मार्गदर्शन और संबल प्राप्त होता है।
विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के इस अवसर पर पिंडरवा धाम में दीप प्रज्वलन के साथ राष्ट्र, समाज, धर्म और मानव कल्याण की मंगलकामना की गई।
