Blog

सफाई अभियान की शुरुआत अपने घर से करें, तभी बनेगा स्वच्छ और स्वस्थ समाज : श्याम कुमार गुप्ता

नदियों-तालाबों में गंदगी फैलाना बंद करें, स्वच्छता को बनाएं जनआंदोलन : रेंसी श्याम कुमार गुप्ता

रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रेंसी श्याम कुमार गुप्ता ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों से जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज हम केवल जंगलों को ही नहीं, बल्कि अपनी नदियों और तालाबों को भी लगातार गंदा कर रहे हैं। नदी-तालाबों में कचरा और गंदगी डालना हमारे लिए जैसे एक सामान्य आदत बनती जा रही है, जो आने वाले समय में गंभीर समस्या का कारण बन सकती है।

उन्होंने कहा कि जंगल और नदी-तालाब हमारी प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। प्रकृति को नुकसान पहुंचाकर मानव जीवन स्वस्थ और सुरक्षित नहीं रह सकता। हम जिस पानी, हवा और वातावरण पर निर्भर हैं, उसी को प्रदूषित करने में कहीं न कहीं हम स्वयं जिम्मेदार बन रहे हैं।

श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि जगह-जगह कचरा फेंकना और गंदगी करना अब एक तरह की आदत बन गई है। हमें इस मानसिकता को बदलना होगा। बीमारियों के बढ़ने का एक बड़ा कारण हमारे आसपास की गंदगी और अस्वच्छ वातावरण भी है। यदि हम वास्तव में बीमारी से मुक्त और स्वस्थ समाज चाहते हैं तो हमें स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनना होगा।

उन्होंने कहा कि केवल सरकार या प्रशासन के भरोसे स्वच्छता संभव नहीं है। हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इसकी शुरुआत कहीं बाहर से नहीं, बल्कि अपने घर से करनी होगी। जब परिवार के लोग जागरूक होंगे तो पूरा परिवार जागरूक होगा और जब परिवार जागरूक होंगे तो समाज और देश भी जागरूक बनेगा।

उन्होंने आम नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा, “आओ, हम सभी मिलकर संकल्प लें कि न स्वयं गंदगी करेंगे और न ही दूसरों को गंदगी करने देंगे। अपने घर, मोहल्ले, गांव और शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देंगे। स्वच्छता की शुरुआत अपने घर से करें और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।”

उन्होंने कहा कि मानव जीवन की भलाई एक-दूसरे के सहयोग पर टिकी है। इसलिए पर्यावरण, नदी-तालाब, जंगल और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

“स्वच्छ घर, स्वच्छ समाज और स्वच्छ पर्यावरण—यही स्वस्थ भारत की पहचान बने, इसी संकल्प के साथ हमें आगे बढ़ना होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...