Blog

अब तक बनी हुई है एमजीआर ट्रैक मेंटनेंस में वेतन विसंगति, फिर से हो सकता है बड़ा आंदोलन!!

एनटीपीसी स्थित एमजीआर ट्रैक मेंटनेंस में वेतन विसंगति की स्थिति आज दिनांक तक बनी हुई है। हड़ताल के बाद अधिकारीयों द्वारा उन्हें वेतन संबंधी समस्या के निराकरण के लिए 19/11/24 तक समय दिया गया था। किन्तु आज दिनांक तक पहले व दूसरे माह की वेतन समस्या का समाधान और दोनों माह का बोनस नहीं दिया गया है जिससे ट्रैक में कार्यरत समस्त ठेकाकर्मियों को भारी आर्थिक समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि पिछले माह कसडोल स्थित केबिन नंबर 2 पर लगभग 130 ठेका मजदूरों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था । जिसमें एनटीपीसी के एमजीआर के डीजीएम रोशन अग्रवाल द्वारा केबिन नंबर 2 में आकर आश्वासन दिया गया था कि दिनांक 19/11/24 तक जो वेतन से संबंधित समस्या है उसका निराकरण कर दिया जाएगा पर आज दिनांक तक उसका भुगतान नहीं किया गया है। ठेका कर्मियों द्वारा जब अधिकारियों, सुपरवाइजर एवं ठेकेदार को फोन करके पूछा जाता है तो आज आयेगा, कल आयेगा, परसो आयेगा, एक हफ्ते बाद आयेगा यही सब कहकर धोखे में रखा जा रहा है और वेतन में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है।

भैंसगढ़ी स्थित एनटीपीसी के रेलवे ब्रिज में स्टोन पिचिंग का कार्य लगभग दो माह पूर्व से चल रहा है जहां उसमें कार्यरत लगभग 30 मजदूर महिला और पुरुष से कार्य लिया जा रहा है उन्हें भी समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है जिससे उस कार्य को कर रहे मजदूरों को भी काफी तकलीफो का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि ये कॉन्ट्रैक्ट भी उसी अधिकारी और ठेकेदार के जिम्मेदारी में है जो एमजीआर के ट्रैक मेंटनेंस में मेंटनेंस का काम देख रहे है वहां भी वेतन की समस्या चल रही है।

एनटीपीसी लारा स्थित एमजीआर ट्रैक मेंटनेंस में चल रही अधिकारियों और ठेकेदार की मनमानी से एनटीपीसी लारा प्रोजेक्ट के द्वारा रेल द्वारा कोल परिवहन के लिए भू-अर्जित गांव के लोगों से लेकर रायगढ़ लारा स्थित एनटीपीसी से तिलाईपाली तक के ठेकाकर्मी नाराज हैं। वे बहुत जल्द पुनः आंदोलन का रुख कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
घरघोड़ा में सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन, 40 समाज प्रमुखों ने मिलकर एकता और समन्वय पर किया मंथन “अनेक नहीं, एक राष्ट्रीय विचारधारा से ही मजबूत होगा देश” — श्याम कुमार गुप्ता घरघोड़ा न्यायालय में लोक अदालत सफलतापूर्व सम्पन्न नेहरू पार्क के पास गंदगी का अंबार, बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा — निगम से तत्काल सफाई की मांग गम्भीर मामला बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के दावों की खुली पोल “स्थानीय संस्कृति के बिना भारतीय संस्कृति अधूरी” – श्याम कुमार गुप्ता संकुल स्तरीय टी.एल.एम. मेला का आयोजन पत्रकारों की जमीन पर बनेगा स्टेडियम! छोटे पत्रकारों के आवास का सपना टूटा, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी ... महिला सशक्तिकरण की मिसाल: अदाणी फाउंडेशन ने 500 से ज्यादा महिलाओं को किया सम्मानित रायगढ़ के व्यापारिक जगत में नई चमक: 'समृद्धि बिजनेस पार्क' का भव्य शुभारंभ 13 मार्च से