पश्चिम ओडिशा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सुंदरगढ़ जिलाध्यक्ष टिंचू मिश्रा से मिले परम मित्र श्याम कुमार गुप्ता

सामाजिक कार्यों को लेकर हुई विशेष चर्चा, टिंचू मिश्रा ने सहयोग एवं मार्गदर्शन का दिया आश्वासन
सुंदरगढ़/राउरकेला। पश्चिम ओडिशा के वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी एवं श्याम कुमार गुप्ता के परम मित्र टिंचू मिश्रा जी से प्रेस रिपोर्टर क्लब के छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रेंसी श्याम कुमार गुप्ता ने उनके होटल में आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान ओडिशा में सामाजिक कार्यों और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेष चर्चा हुई।
टिंचू मिश्रा जी सुंदरगढ़ जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं तथा राउरकेला, बिरमित्रपुर और रघुनाथपाली क्षेत्रों के संगठनात्मक प्रभारी के रूप में सक्रिय हैं। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ वे संगठनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
मुलाकात के दौरान श्याम कुमार गुप्ता ने नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की जानकारी अपने परम मित्र टिंचू मिश्रा जी के साथ साझा की। इस पर टिंचू मिश्रा जी ने उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने साथ ही केंद्रीय मंत्री जुएल उराँ जी से भी आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन दिलाने की बात कही।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के रायगढ़ जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान जी भी उपस्थित रहे। श्याम कुमार गुप्ता एवं हिमांशु चौहान ने अपने परम मित्र टिंचू मिश्रा जी को असम के साल शिल्प से निर्मित कलाकृति तथा छत्तीसगढ़ की राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री अवॉर्डेड बेल मेटल आर्ट की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सामाजिक सहयोग, जनसेवा, सामाजिक जागरूकता तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। लंबे समय से आत्मीय संबंध रखने वाले श्याम कुमार गुप्ता और टिंचू मिश्रा जी की यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
यह महत्वपूर्ण मुलाकात टिंचू मिश्रा जी के होटल में संपन्न हुई।