Blog

30 दिन, 30 सेवा कार्य संकल्प : 16वें दिन लेबर कॉलोनी में पोषण और एनीमिया जागरूकता अभियान

रायगढ़ (छ.ग.), 19 सितंबर 2026

समाज सेवा के संकल्प “30 दिन, 30 सेवा कार्य” के तहत 16वें दिन शनिवार को सुश्री अलीशा अंसारी ने रायगढ़ के लेबर कॉलोनी स्लम क्षेत्र में पोषण और एनीमिया जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य स्लम क्षेत्र की महिलाओं, किशोरियों और बच्चों में कुपोषण और खून की कमी (एनीमिया) के प्रति जागरूकता लाना था।

इस दौरान सुश्री अलीशा अंसारी ने महिलाओं को समझाया कि एनीमिया केवल बीमारी नहीं, बल्कि गलत खान-पान का परिणाम है। उन्होंने आयरन युक्त सस्ते और स्थानीय आहार जैसे – हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़-चना, रागी, दालें, और मौसमी फलों के सेवन पर जोर दिया।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

  1. महिलाओं और किशोरियों के हीमोग्लोबिन की जांच के महत्व पर चर्चा।
  2. गर्भवती महिलाओं के लिए सही पोषण और सरकारी योजनाओं की जानकारी।
  3. बच्चों में कुपोषण के लक्षण और उससे बचाव के उपाय।
  4. स्थानीय महिलाओं को पर्चे और पोषण चार्ट वितरित किए गए।

इस अवसर पर सुश्री अलीशा अंसारी ने कहा, “एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की नींव रखती है। एनीमिया को हम जागरूकता और सही भोजन से हरा सकते हैं। हमारा प्रयास है कि अंतिम पंक्ति तक स्वास्थ्य की जानकारी पहुंचे।”

क्षेत्र की महिलाओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सवाल भी पूछे। कॉलोनी की महिलाओं ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

यह अभियान 30 दिवसीय सेवा संकल्प के तहत निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...