Blog

घरघोड़ा क्षेत्र के साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड बरघाट कॉलोनी की सुचेतना महिला समिति द्वारा किया गया कंबल वितरित

घरघोड़ा क्षेत्र के साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड बरघाट कॉलोनी की सुचेतना महिला समिति द्वारा जिले में एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एस ई सी एल बरौद-बिजारी के प्रभावित क्षेत्र के इंदिरा आवास में जरूरतमंद लोगों को कंबल , चादर , मोजा व ठंड से बचने के विभिन सामग्री वितरित किए गए। यह कार्यक्रम घरघोड़ा बिजारी ग्राम पंचायत के इंदिरा आवास में कड़ाके ठंड के मौसम को देखते हुए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में समिति की प्रमुख सदस्यों सहित अन्य महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपने हाथों से गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को कंबल भेंट किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को सहायता पहुंचाना और ठंड से राहत दिलाना था।

कार्यक्रम में श्रद्धा महिला मंडल के नेतृत्व में आयोजन हुआ, जिसमें समिति की महिलाओं ने सेवा और सद्भावना का परिचय देते हुए कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस मौके पर समिति की सदस्यों ने कहा कि वे भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करती रहेंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने समिति की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
19 साल की बेटी बनी 'सर्प मित्र'सैकड़ों सांपों और बेजुबान जीवों को दिया नया जीवन, सक्ती हरेठी गांव की... "डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा