Blog

घरघोड़ा पुलिस ने 250 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 250 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कल दिनांक 17 दिसंबर 2024 की शाम को थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झरियापाली निवासी करीम खान लैलूंगा की ओर से गांजा लेकर घरघोड़ा में सप्लाई करने आ रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ लैलूंगा रोड पर नाकेबंदी की।

पुलिस टीम ने संदिग्ध करीम खान को लैलूंगा रोड पर पैदल चलते हुए ग्राहक तलाश करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने गांजे की बिक्री की पुष्टि की। गवाहों की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक प्लास्टिक की थैली में 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत लगभग 2,500 रुपये है।

आरोपी की पहचान करीम खान (59 वर्ष), पिता स्व. आषिक खान, निवासी ग्राम झरियापाली, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना घरघोड़ा एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक हरीश पटेल, प्रहलाद भगत और आशिक पन्ना की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ