Blog

KBL बैडमिंटन लीग सीजन-3 में चक्रधर क्लब के खिलाड़ियों ने मचाई धूम

लोकेश यादव, नवनीत कुमार, इशू राय और आयुष राय की टीम बनी उपविजेता, रायगढ़ का बढ़ाया मान

रायगढ़। एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना द्वारा कोरबा में आयोजित तीन दिवसीय KBL बैडमिंटन लीग सीजन-3 चैंपियनशिप में चक्रधर क्लब, रायगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के टीम इवेंट में लोकेश यादव, नवनीत कुमार, इशू राय एवं आयुष राय की टीम ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन, खेल कौशल और संघर्ष क्षमता का परिचय दिया। मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता बनकर चक्रधर क्लब के साथ-साथ रायगढ़ जिले का भी नाम गौरवान्वित किया।

खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर चक्रधर क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों, खिलाड़ियों एवं पालकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए लोकेश यादव, नवनीत कुमार, इशू राय और आयुष राय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वहीं क्लब के कोच अकरम खान ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के साथ खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

चक्रधर क्लब के खिलाड़ियों की इस सफलता से रायगढ़ के खेल प्रेमियों में भी उत्साह है और खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...