Blog

एपीएन न्यूज़ ने श्याम कुमार गुप्ता को बनाया रायगढ़ जिला चीफ ब्यूरो

जनहित में सक्रियता और पत्रकारिता के अनुभव को मिला सम्मान, प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

रायगढ़। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एपीएन न्यूज़ ने पत्रकारिता, लेखन एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्याम कुमार गुप्ता को रायगढ़ जिले का चीफ ब्यूरो एवं जिला हेड नियुक्त किया है। श्याम कुमार गुप्ता वर्तमान में प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव हैं तथा सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

उनकी जनहित से जुड़े विषयों पर लेखन शैली, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने की कार्यशैली को देखते हुए एपीएन न्यूज़ द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस गरिमामय उपलब्धि पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कमल मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बालबोंदरे, संभागीय सचिव पिंगल बघेल, रायगढ़ जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया, केशव महंत, जिला कार्यकारी अध्यक्ष निलांबर पटेल, जिला सचिव धर्मेंद्र बानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्याम कुमार गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वहीं विभूति प्रधान, शत्रुघ्न साहू, सुमित पटेल, उत्तम पटेल सहित प्रेस रिपोर्टर क्लब के अन्य पदाधिकारियों तथा महिला जिला अध्यक्ष पूजा जायसवाल ने भी अपने वरिष्ठ पदाधिकारी साथी श्याम कुमार गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्याम कुमार गुप्ता अपनी सक्रियता, लेखन और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...