Blog

सेवा ज्योति यात्रा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प

रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को “सेवा ज्योति यात्रा—एक संकल्प, विकसित भारत का” कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान में किया गया। इस अवसर पर भाजपा, समस्त मोर्चा, समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वित्त मंत्री छ ग शासन, रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी जी, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुंधर दीवान जी, प्रदेश मंत्री रविन्द्र सिंग भाटिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेश जैन, पूर्व एल्डरमेन अफरोज डायमंड, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष असलम हुसैन जिला महामंत्री सतनाम पोथीवाल _ साहिल मनियार, जिला मंत्री परमजीत सिंह भाटिया, सलमा बेगम, जिला मीडिया प्रभारी रईस अंसारी,सतपाल सिंग बग्गा, गुरमीत पोथीवाल,जफर मलिक नगर मंडल अध्यक्ष, एल्डरमैन मनीष गांधी, नियाज़ खान, राकेश सिंग,मनप्रीत सिंग, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अनेक मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को देश के विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित बताया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और वैश्विक स्तर पर नई पहचान की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और सेवा को अपना संकल्प बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...