Blog

पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और दिलेरी से टला बड़ा हादसा,कोयला लोड़ ट्रेलर में लगी आग को पुलिसकर्मियों ने बुझाया

*26 जुलाई, रायगढ़* । आज दिनांक 26/07/24 के दोपहर करीब 12:45 बजे नेशनल हाईवे 49 ग्राम कुनकुनी के पास कोयला लोड ट्रेलर क्रमांक सीसी 13 AQ 9156 के सामने चक्का में अचानक आग लग जाने से ट्रेलर वाहन का चालक भय से ट्रेलर को छोड़कर मौके से भाग गया । तभी रोड़ से गुजर रहे थाना खरसिया के सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर और आरक्षक राम भजन राठिया ने जलते ट्रेलर को देखे । वाहन में लगी आग डीजल टैंक की ओर बढ़ रही थी । मौके के नजाकत को भांपते हुए तत्काल पुलिसकर्मियों ने नजदीकी पेट्रोल पंप से फायर ऑप्टिकल लाकर आग के खतरे की परवाह किये बगैर आग को बुझाने लगे जिसे देखकर हाइवे से गुजर रहे अन्य ड्राइवरों ने भी पानी लाकर आग में काबू पाया जिससे बड़ी घटना होते होते टल गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ