Blog
*खेड़ीगांव में 17 अक्टूबर को सजेगी सुरों की महफिल, कंचन जोशी देंगी संगीतमय प्रस्तुति


पिथौरा। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम विकास समिति खेड़ीगांव द्वारा 17 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गौठान परिसर, खेड़ीगांव में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की मशहूर गायिका कंचन जोशी अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के संगीतप्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
जिला पंचायत सदस्य एवं ग्राम विकास समिति खेड़ीगांव के अध्यक्ष करन दीवान ने अंचलवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह संगीतमय आयोजन नवरात्रि के उत्सवी माहौल को और भी आनंदमय बनाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से 17 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे गौठान परिसर, खेड़ीगांव पहुंचकर गीत-संगीत का आनंद उठाने तथा आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

