Blog
विधायक द्वारिकाधीश यादव ने किया जसगीत ‘दुर्गा दाई सेवा जोहार’ के ऑडियो पोस्टर का विमोचन


पिथौरा। ग्राम खेड़ीगांव में आयोजित ‘कंचन स्टार नाइट’ संगीतमय कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने बतौर मुख्य अतिथि मेघा क्रिएशन की प्रस्तुति नए जसगीत एल्बम ‘दुर्गा दाई सेवा जोहार’ के ऑडियो पोस्टर का विमोचन किया।
इस नए जसगीत एल्बम को छत्तीसगढ़ की मशहूर गायिका कंचन जोशी एवं उभरते गायक मनोहर साहू ने अपनी सुमधुर आवाज दी है। गीत के रचयिता, निर्माता एवं निर्देशक हेमंत खुटे हैं, जबकि प्रदेश के ख्यातनाम गीतकार, संगीतकार एवं फिल्म निर्देशक अमित प्रधान ने इसमें कर्णप्रिय संगीत दिया है।
छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति और जसगीत परंपरा को समर्पित यह प्रस्तुति श्रोताओं तक भक्ति और संगीत का सुंदर संगम पहुँचाने की दिशा में एक नई पहल है।
