Blog

आदतन बदमाश पर घरघोड़ा पुलिस ने की कार्रवाई, ट्रांसपोर्टकर्मी ने दर्ज करायी थी बदमाश पर गाली गलौच मारपीट की रिपोर्ट

*27 जुलाई, रायगढ़* । आज दिनांक 27.07.2024 को रिपोर्टकर्ता तेजेश्वर राव पिता अप्पा राव उम्र 47 साल निवासी कटंगडीह द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि एस.के.एल. ट्रांसपोर्ट कंपनी में फील्ड सुपरवायजर के पद पर कार्य करता है । कल दिनांक 26.07.2024 की रात्रि लगभग 08.30 बजे घरघोड़ा भवानी कम्प्यूटर के सामने स्थित कपड़ा प्रेस करने वाले की दुकान पर बोलेरो वाहन से कपड़ा लेने आया था । उसी समय कपिल पटनायक निवासी घरघोड़ा बोलेरो वाहन के पास आया और शराब पीने के लिए 1000 रूपए मांगने लगा जिसे रूपये देने से मना किया तो कपिल पटनायक जबरन झगडा विवाद कर गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए हाथ में पहने पंजे से मारपीट किया । आरोपित कपिल पटनायक के विरूद्ध थाना – घरघोड़ा में अपराध क्रमांक – 222/2024 धारा – 296, 351(3), 115(2) ,119(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपित कपिल पटनायक पूर्व में थाना घरघोड़ा में दर्ज हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट के प्रकरण का आरोपी रहा है तथा घरघोड़ा पुलिस आरोपित पर प्राप्त शिकायत पर प्रतिबंधात्म कार्यवाही भी की गई है । आरोपी के विरूद्ध आयी रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी कपिल पटनायक पिता स्व. सुभाष पटनायक उम्र 24 वर्ष सा. ब्लाक कालोनी घरघोडा, थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन 30 सामाजिक अभियान : 7वें दिन K.M.T. शासकीय कन्या महाविद्यालय में चला मेंस्ट्रुअल हाइजीन जागरू... 30 दिन 30 सामाजिक अभियान : 6वें दिन सुश्री अलिशा अंसारी ने किया वृहद पौधरोपण कसहीबाहरा स्कूल में गुरुजनों का सम्मान , प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा हुनर नेत्र पखवाड़े के तहत कसहीबाहरा स्कूल में चित्रकला,निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक...