Blog

कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ के साथ सुनील सिंह ठाकुर ने भरा नामांकन, कार्यकर्ताओं का दिखा जनसैलाब

एंकर:- घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव के तहत अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सिंह ठाकुर ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भव्य रैली निकालते हुए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया ने भी उपस्थित होकर पार्टी के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

विओ:- आपको बताना चाहेंगे जी सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यह रैली कारगिल चौक से नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जय स्तम्भ चौक पहुंची इस दौरान सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करती है। उन्होंने सुनील सिंह ठाकुर को एक सक्षम और योग्य प्रत्याशी बताते हुए कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ मे नगर विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने देने की बात कही
तत्पश्चात रैली नामांकन केंद्र तक पहुंची। रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का भारी उत्साह देखने को मिला। भाजपा के झंडों और नारों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत के लिए एकजुटता का प्रदर्शन किया।
सुनील सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में जनता का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...