Blog

बांका के बड़ा टोला बेलडीहा में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा

बांका (बिहार): बांका जिले के घसिया पंचायत अंतर्गत ग्राम बड़ा टोला बेलडीहा , वार्ड नंबर 4 में सरस्वती पूजा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की और ज्ञान, विद्या एवं बुद्धि की देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा समारोह में प्रिया कुमारी, सुहानी कुमारी, सरगम कुमारी, शिवानी कुमारी, ओम शक्ति, अर्चना कुमारी, रामकुमार, सूरज गोस्वामी, मोनू गोस्वामी, ऋषि गोस्वामी और संतोष गोस्वामी सहित कई भक्तगण सम्मिलित हुए। भक्तों ने भक्ति भाव से मां सरस्वती का पूजन कर उनके समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पूरे गांव में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने शिक्षा और ज्ञान की महत्ता को समझने का संदेश दिया। सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।
संजीत गोस्वामी
बांका ब्यूरो चीफ, आई सी न्यूज नेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ