Blog

बसंत पंचमी पर धूमधाम से हुआ मां सरस्वती पूजा का आयोजन

धोरैया प्रखंड के गचिया-बसबिट्टा पंचायत अन्तर्गत गचिया गांव के वार्ड-9 में इस वर्ष भी बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर रूपचन्द्र परिवार द्वारा माँ सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जहां ज्ञान, संगीत, कला और संस्कृति की देवी माँ शारदे की पूजा पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से की जाती है।

पूजा समारोह में गांव के युवक, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ भाग लेते हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में संध्या कालीन भजन-कीर्तन का विशेष महत्व होता है, जिसमें भक्तगण भक्ति रस में डूबकर माँ सरस्वती की आराधना करते हैं। महिलाएं मंगलगीतों के माध्यम से माँ का स्वागत करती हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो जाता है।

रूपचन्द्र परिवार की इस पहल ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया है, बल्कि समाज में सांस्कृतिक एकता और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा दिया है। इस आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाता है, जिससे वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें और भारतीय मूल्यों का सम्मान करें।

संजीत गोस्वामी
ब्यूरो चीफ, बांका
इंडिया क्राइम न्यूज नेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय...