Blog

सियान जतन क्लीनिक से वृद्धजनों को मिल रहा है लाभ

रायगढ़, 27 जुलाई 2024/ ‘सियान जतन क्लीनिक’ के तहत आयुष विभाग द्वारा वृद्धजनों का सप्ताह के प्रति गुरूवार को नि:शुल्क पंजीयन, उपचार एवं औषधि वितरण किया जा रहा है। साथ ही पंचकर्म चिकित्सा की आवश्यकता वाले वृद्धजन को पंचकर्म चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष काढ़ा का वितरण किया जा रहा है। वृद्धजनों को स्वस्थ रहने के तौर तरीके बताने का काम आयुष चिकित्सकों के द्वारा निरंतर किया जा रहा है। और इसके अच्छे परिणाम भी लोगों को प्राप्त हो रहें हैं। योजना के यह पहल समाज में वृद्धजनों की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए उनको बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। आयुष विभाग के द्वारा सियान जतन क्लीनिक के माध्यम से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वृद्धजनों को बेहतर आयुष सेवायें मिल रही हैं।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.मीरा भगत के निर्देशन एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.हितेश जायसवाल के मार्गदर्शन में शांति निकेतन वृद्धाश्रम में माह के द्वितीय एवं चतुर्थ गुरूवार को निम्न सेवायें डॉ.माकेश्वरी जोशी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, योग चिकित्सक डॉ.जग्योशिनी बारला, योग प्रशिक्षक डोलनारायण साहू के द्वारा आयुर्वेदिक एवं एलौपैथी योग संबंधित चिकित्सा औषधि प्रदान किया जा रहा है। इसी तरह रक्त परीक्षण द्वारा मधुमेह, पाण्डु (एनिमिया) जांच किया जाता है। गत दिवस सियान जतन क्लीनिक के माध्यम से 63 वृद्धजनों को इसका लाभ मिला। जिनमें 40 महिलाएं एवं 23 पुरूष शामिल थे। इसी तरह वात रोग, उदर रोग, चर्म रोग, मधुमेह, उच्च रक्त चाप, एनिमिया (पाण्डु), योग संंबंधित योगाभ्यास, सलाह, वर्षा ऋतु जन्य उपचार संबंधित उचित सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...