Blog

धर्मांतरण कराने वाले आसुरी शक्तियों से निपटने के लिए तैयार रहे…प्रबल सिंह जूदेव

मेरा जीवन सनातन समाज को समर्पित…… प्रबल सिंह जूदेव

जग्गनाथ मंदिर वार्षिक उत्सव एकताल समापन समारोह कार्यक्रम प्रबल सिंह जूदेव जी ,गोकुल पटनायक, श्याम गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ

अयोध्या के गलियों में रामभक्तों के खून बहे है तब आज रामराज्य राम मंदिर स्थापित हुआ…. गोकुल पटनायक

प्रबल बाबा के एकताल पंचायत आने से नए ऊर्जा के संचार हुआ मेरा हिमांशू को शक्ति मिली है…. श्याम गुप्ता

रायगढ़ एकताल ग्राम पंचायत के भव्य जग्गनाथ मंदिर प्रथम वार्षिक उत्सव के समापन समारोह राष्ट्रीय घरवापसी प्रमुख एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी मंत्री प्रबल सिंह जूदेव जी, विख्यात कथावाचक गोकुल पटनायक जी ,नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन श्याम कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री मनोरंजन साहू ग्राम पंचायत एकताल के सरपंच हिमांशू चौहान क्षेत्र के नेता जनप्रतिनिधियों के साथ साथ भेलवा टिकरा के पूर्व सरपंच हेमंत डनसेना, अनिरुद्ध गुप्ता, संजय चौहान,परमजीत सिंह भाटिया, संजय जिंदल, ओड़िसा से अशोक,पिंकू मिश्रा, सहित ग्राम पंचायत के युवा महिला बुजुर्ग बच्चे उपस्थित रहे जिसमें अपने उद्बोधन में जहाँ रामचरित मानस के कथावाचक ने कितने संघर्ष के साथ अयोध्या के राममंदिर बनने की घटना के बारे प्रत्यक्ष गवाह बने जानकारी देते भावुक होकर कहा कि हमारे प्रभु श्री राम मंदिर के लिए अयोध्या की कोई ऐसे गली नहीं है जहाँ रामभक्तों के खून न बहे हो धर्म को बचाने के लिए अब आपको गहरी नींद से जागना आवश्यक है विशिष्ट अतिथि नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक रेन्शी श्याम गुप्ता ने कहा प्रबल बाबा के आने से एकताल ग्राम पंचायत सहित आस पास क्षेत्रों में नए ऊर्जा के संचार हुआ है अपने पंचायत में विकास की गंगा बहाने वाले दूसरी बार भारी बहुमत से सरपंच जितने वाले मेरे परम् शिष्य हिमांशू को शक्ति मिली है हम जब तक जीवित है तब तक आपके अभियान के साथ जुड़े हैं सनातन धर्म को बचाने के लिए आदरणीय बाबा वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबल सिंह जूदेव जी ने कहा ये विदेशी ताकते आसुरी शक्तियों ने सदियों से हमारे सनातन धर्म को टारगेट बनाकर धर्मांतरण कराते आ रहे हैं मैं तो अमेरिका में अच्छे से था पर पूरे देश में सनातन में वापस घरवापसी कार्यक्रम चला रहे थे मेरे पिताजी छत्तीसगढ़ के शेर हिंदू हृदय सम्राट पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव जी उनके महाअभियान 3 लाख से ऊपर दूसरे धर्म मे गए सनातनियों को सनातन हिन्दू धर्म घरवापसी कराया है जिनके आदेश को मानते हुए मैंने अपने सुख सुविधाओं को छोड़कर सनातन धर्म को बचाने घरवापसी के कार्यक्रम की जिम्मेदारी ली और हमने 15 हजार परिवार को घरवापसी करवाया ये विदेशी आसुरी शक्तियों ने पूरे हिन्दू समाज को तोड़ने धर्मांतरण करवाने के जाल बिछा रखा है कुछ दोगले हिन्दू बनकर हिन्दुओ को तोड़ रहे हैं उनकी लिस्ट आपको बनानी जरूरी जिससे हमारा सनातन धर्म बचे मेरी जरूरत जब भी पड़ेगी मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हूँ मेरा जीवन मेरा सनातन धर्म को समर्पित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...