Blog

संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बैकुण्ठपुर के अजय गुप्ता ने जीता खिताब

बैकुण्ठपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ से संबद्ध कोरिया ज़िला शतरंज संघ के तत्वावधान में 28 जुलाई को शा उ मा कन्या विद्यालय बैकुण्ठपुर प्रांगण में आयोजित प्रथम स्व तीरथ गुप्ता स्मृति सरगुजा संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का गरिमामय उदघाटन मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी इस्माईल खान के करकमलों से प्रारम्भ हुआ ,विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपेंद्र यादव , दीपांकर सेन गुप्ता, डॉ राजेन्द्र बंसरिया , बी मनियन मंच पर उपस्थित रहे ,विदित हो कि यह स्पर्धा , सीनियर वर्ग , अंडर 19 आयु वर्ग बालक एवं बालिका, अंडर 15 आयु वर्ग बालक एवं बालिका,अंडर 11 आयु वर्ग बालक एवं बालिका,अंडर 9 आयु वर्ग बालक एवं बालिका पांच वर्गो में आयोजित हुई इस स्पर्धा संभाग के विभिन्न जिलों के लगभग 125 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया अंतरराष्ट्रीय स्विस लीग पद्धति से सम्पन्न हुई स्पर्धा में सीनियर वर्ग के लिए 6 चक्र तथा विभिन्न वर्गों के 5 चक्र निर्धारित था, इस स्पर्धा में कुल 36000 रुपये के नगद प्राइज़ के अलावा ट्राफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया, मैच के अंत मे पुरस्कार वितरण समापन कार्यक्रम, जितेंद्र कुमार गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया के मुख्य आतिथ्य में तथा शेख नूरजहाँ के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ इस अवसर अमृत लाल गुप्ता ,प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव सरोज कुमार वैष्णव ,कोरिया ज़िला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ,दीपांकर सेन गुप्ता,आशीष गुप्ता मंच पर उपस्थित थे,कोरिया शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह अपने उदबोधन में बताया कि हम लगातार प्रतियोगिता आयोजित कर रहे है, उन्होंने शतरंज खेल के अनेकों फायदे गिनाते हुए बताया कि शतरंज खेल से मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है बेहतर नागरिक बनने में सहायक होती है , ईमानदारी के गुणों का विकास होता है, निर्णय लेने के क्षमता का विकास होता , उन्होंने आगे बताया कि निकट भविष्य में हम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता करने जा रहे जिससे स्थानीय खिलाड़ियो को बड़े मंच का अनुभव मिलेगा,स्व तीरथ गुप्ता की धर्मपत्नी ने भी आयोजको का धन्यवाद ज्ञापित कर इस आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं भविष्य में सहयोग देने की बात कही, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए नन्हे मुन्ने खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा करते हुए हरसम्भव सहयोग की बात कही अंत मे मुख्य अतिथि के करकमलों से विजेता खिलाड़ियों को नगद इनाम ट्रॉफी ,मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस स्पर्धा में अनीश अंसारी अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक ने चीफ आर्बिटर तथा अंजुम , सहायक निर्णायक ,योगेंद्र गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, सुनीता राजवाड़े,ने अपनी भूमिका बखुबी निभाया , टेक्निकल आर्बिटर के रूप में शेष रतन जायसवाल की उल्लेखनीय भूमिका रही ,आयोजक मंडल में जिला शतरंज संघ के योगेश कुमार गुप्ता, सचिव डॉ विजय कुमार जांगड़े , आशीष कुमार गुप्ता, रूप नारायण पांडेय , मनोज पांडेय, अंजुम , असग़र इमाम, शिवहरी,डॉ गौरवकान्त बड़ेरिया, आनंद कुमार तिवारी , अजय गुप्ता, साथ मे शगुफ्ता खानम,मेहरुन्निसा, रीना यादव,मयंक शर्मा ,डॉ सुमित मिश्रा, विशेषकर विवेक गुप्ता निक्कू का विशेष योगदान रहा , इस टूर्नामेंट के डायरेक्टर अब्दुल शमीम रहे सम्पूर्ण स्पर्धा का संचालन योगेश गुप्ता ने किया
प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे -सीनियर वर्ग – प्रथम अजय गुप्ता (कोरिया) द्वितीय- गौतम केसरी (सरगुजा) तृतीय- शिवहरि देवांगन (कोरिया) चतुर्थ- मो. परवेज अंसारी (कोरिया)पंचम- मो. हसनैन अली (कोरिया) षष्ठम- सिद्धार्थ अंबस्ट (सरगुजा) सप्तम – सुनील पांडेय (सरगुजा) अष्टम- महेश सिन्हा (सरगुजा) नवम- राशिद रशीद (कोरिया) दसवां- घनश्याम प्रसाद साहू(एम सी बी)। U-19 बालक वर्ग -प्रथम -यीज्नांश गुप्ता (सरगुजा) द्वितीय -सुरेंद्र कुमार (कोरिया), U -19 बालिका वर्ग – प्रथम- स्नेहा गुप्ता (सरगुजा) द्वितीय -निशु जायसवाल (सरगुजा)। U- 15 बालक वर्ग प्रथम-रोहन गुप्ता (सरगुजा) द्वितीय आर्यदीप सिंह खनूजा (एम सी बी) तृतीय वरूण सोनी (सरगुजा) चतुर्थ -युवराज सिंह (कोरिया) पंचम अभिनंदन बड़ेरिया (कोरिया), U- 15 बालिका वर्ग प्रथम अनन्या रे (सुरजपुर) द्वितीय -अदिति सिंह (सरगुजा) तृतीय – आफरीन (कोरिया) चतुर्थ- श्रेया शिल्पी (सूरजपुर) पंचम फरहीन खान (कोरिया)। U- 11 बालक वर्ग प्रथम- अभिनव साहू( कोरिया) द्वितीय – ईशान (कोरिया) तृतीय- रुद्रांश यादव (सरगुजा) चतुर्थ- अनीश रजा (कोरिया) पंचम- आञ्जनेय जायसवाल(सूरजपुर) U-11बालिका वर्ग प्रथम- परिधि गुप्ता (सरगुजा) द्वितीय- आद्या बैजू (एम सी बी) तृतीय- आदिरा बैजू (कोरिया) चतुर्थ – अक्षिता गुप्ता (कोरिया) पंचम- सानवी सिंह (एम सी बी) U-9 बालक वर्ग प्रथम- अरूप कुमार रे (सुरजपुर) द्वितीय -मृगांक शर्मा (एम सी बी) तृतीय- अक्षत राज डांगरे (सरगुजा) चतुर्थ- आर्यन राज डांगरे (सरगुजा) पंचम – विवेक कुमार साहू (कोरिया) U-9 बालिका वर्ग प्रथम- नायशा यादव (सरगुजा) द्वितीय -याशिका (कोरिया) तृतीय -अंशा (कोरिया)। सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी – पूर्णभा देवनाथ (कोरिया) वेटरन प्लेयर – कार्तिक पॉल (कोरिया)।उक्त प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ महासचिव विनोद राठी एवं सचिव हेमंत खूंटे ने आयोजन की सराहना करते हुए कोरिया ज़िला शतरंज संघ के सभी सदस्यों को अपनी ओर से बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
19 साल की बेटी बनी 'सर्प मित्र'सैकड़ों सांपों और बेजुबान जीवों को दिया नया जीवन, सक्ती हरेठी गांव की... "डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा